पोटैशियम का पौधों के पोषण में कार्य


पोटैशियम, पत्तियों में शर्करा और स्टार्च के निर्माण की कुशलता वृद्धि करता है। यह दोनों के आकार तथा भार को बढ़ाता है। नाइट्रोजन की दक्षता को बढ़ाता है। पोटैशियम कोशिका पारगम्यता में सहायक होता है कार्बोहाइड्रेटो के स्थानान्तरण में सहायता करता है और पौधे में लोहे को अधिक चल रखता है। पोटैशियम पौधों में रोगों के प्रति प्रतिरोधिता को बढ़ाता है। प्रोटीन संक्ष्लेषण को बढ़ाता है। पौधे की सम्पूर्ण जल व्यवस्था को नियन्त्रित करता है और पौधों को पीले तथा सूखे से रक्षा करता है। पौधों के तने को कठोरता प्रदान करके गिरने से बचाता है। इसके अतिरिक्त पौधों की विभिन्न क्रियाओं को नियन्त्रित करने वाले एन्जाइमों को संचालित करता है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा