श्रमिक विशेष ट्रेनों से लाए गए लगभग 20000 श्रमिक


उत्तर मध्य रेलवे ने अपने 130 कोचों को कोविड केयर सेंटर के रूप में परिवर्तित किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार कोच का उपयोग कोविड के सामान्य  मामलों के लिए किया जा सकता है। राज्य सरकार की आईसोलेशन की उपलब्ध क्षमता की समाप्ति  के बाद कोविड केसों के आईसोलेशन के लिए राज्यों द्वारा इसका प्रयोग किया जा सकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के 03 महत्वपूर्ण स्टेशनों यानी प्रयागराज जंक्शनकानपुर और झांसी को चिन्हित किया गया है और ये स्टेशन कोविड संबंधित स्मस्या से पीड़ित लोगों की देखभाल के लिए बनाये गये रेकों हेतु  ज़रूरी पानी भरने और चार्जिंग की सुविधा से युक्त हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसारराज्य सरकारें रेलवे को आवश्यक मांग प्रेषित करेंगी। रेलवे इन डिब्बों का आवंटन संबंधित राज्य / संघ राज्य क्षेत्रों को करेगा जिनको ट्रेन के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना के साथ संबंधित स्टेशन पर रखकर नामित जिला प्रशासन को सौंपा  जाएगा। जहां भी ट्रेन रखी जाएवहां पानीबिजलीअनुरक्षण एवं  खानपान की व्यवस्था के साथ ही उसकी सुरक्षा की व्यवस्था भी रेल प्रशासन द्वारा की जाएगी। कोच आधारित कोविड केयर सेंटरों के अलावाउत्तर मध्य रेलवे ने पहले से ही 651 क्वारंटाइन बेडों और केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज तथा मंडल रेल चिकित्सालय झांसी में और 100 -100 बेड के अलग कोविड वार्ड बनाए हैं।  संबंधित राज्य सरकारों से लिखित सहमति के आधार परउत्तर मध्य रेलवे की पहली आउटगोइंग श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1282 छात्रों को ले जाने के लिए दिनांक 08.05.20 को अलीगढ़ से पूर्णिया जंक्शन तक चलाई जा रही है।  इस बीचदिनांक 08.05.20 तक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कुल 125 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को परिचालित किया जाएगा  और 17 टर्मिनेटिंग श्रमिक विशेष ट्रेनों द्वारा विभिन्न स्टेशनों तक लगभग 20000 प्रवासियों और अन्य फंसे व्यक्तियों को लाया गया है। ट्रेनों का विवरण निम्नवत है :









































































































































दिनांक



गाड़ी सं



कहां से



कहां तक



यात्रियों की संख्या



03.05.20



00953



साबरमती



कानपुर



1205



03.05.20



00961



साबरमती



आगरा कैंट



1196



04.05.20



09415



पालनपुर



आगरा कैंट



1203



05.05.20



00985



गोधरा



कानपुर



1220



06.05.20



09315



सूरत



प्रयागराज जं



1240



06.05.20



09303



वीरमगाम



प्रयागराज जं



1264



06.05.20



04606



लुधियाना



प्रयागराज जं



750



06.05.20



09325



सूरत



प्रयागराज जं



1200



07.05.20



09345



भुज



प्रयागराज जं



1217



07.05.20



09385



सूरत



प्रयागराज जं



1230



07.05.20



09397



सूरत



प्रयागराज जं



1227



07.05.20



09377



सूरत



बांदा



1200



08.05.20



09403



मेहसाणा



सोनभद्र



1015



08.05.20



09449



सूरत



फतेहपुर



1215



08.05.20



09465



सूरत



कानपुर



1200



08.05.20



04618



लुधियाना



ग्वालियर



1349



08.05.20



04004



नई दिल्ली



छतरपुर



1049



कुल 17 ट्रेनों द्वारा  



19980




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा