प्रदेश में करीब 3.11 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद


देश सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 31149.77 मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया है। गत वर्ष इस अवधि में 75283.30 मी0टन धान की खरीद की गयी थी। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष लगभग 03 गुना अधिक खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 44317 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानों  को 278.275 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।
      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 31149.77 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। प्रदेश सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 5.67 प्रतिशत खरीद की गयी है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा