प्रदेश में 28 नई नगर पंचायतों का सृजन

 उत्तर प्रदेश के नगर विकास ने अवगत कराया है कि नगर विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं और बढ़ते शहरीकरण के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कैबिनेट की बैठक में 28 नई नगर पंचायतों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 12 नगर पंचायतों की सीमा में विस्तार को मंजूरी दी गई है तथा 9 नगर पालिका परिषदों का सीमा विस्तार भी स्वीकृत किया गया है। उन्होनें बताया है कि राज्य के दो प्रमुख नगरों गोरखपुर और वाराणसी के सीमा में भी विस्तार प्रस्ताव को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई है।

नगरीय निकायों के निकटवर्ती ग्रामों एवं कतिपय अन्य राजस्व ग्रामों में परिलक्षित शहरीकरण की प्रक्रिया एवं उनमें हो रहे अनियोजित विकास को नियोजित करने तथा अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत नए नगरीय निकायों के गठन एवं संबंधित नगरीय निकायों के सीमा का विस्तार किये जाने पर राज्य सरकार द्वारा निरन्तर बल दिया जा रहा है।

उ.प्र. में दिसम्बर, 2019 से पूर्व कुल 652 नगरीय स्थानीय निकाय थीं, जिनमें 17 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद एवं 437 नगर पंचायते थी। दिसम्बर 2018 में 56 नई नगर पंचायतों का सृजन किया गया एवं 41 नगर निकायों का सीमा-विस्तार किया गया तथा 2 नगर पंचायतों सिसवा बाजार जनपद महराजगंज एवं नगर पंचायत मंझनपुर जनपद कौशाम्बी का उच्चीकरण कर नगर पालिका परिषद का गठन कर शहरी क्षेत्र में वृद्धि की गई।

इसी प्रकार दिसम्बर, 2020 में कुल 276 राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करते हुए 28 नई नगर पंचायतों का सृजन किया गया, 77 राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करते हुए 12 नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया गया। कुल 102 राजस्व ग्रामों को नगरीय क्षेत्र में सम्मिलित करते हुए 09 नगर पालिका परिषदों की सीमा का विस्तार किया गया तथा नगर निगम गोरखपुर के 01 राजस्व ग्राम एवं नगर निगम वाराणसी में 09 राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करते हुए नगर निगम की सीमा का विस्तार किया गया इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में 518 नगर पंचायतों, 200 नगर पालिका परिषदों एवं 17 नगर निगमों को मिलाकर कुल नगरीय निकायों की संख्या 735 हो गई है। नए निकायों के गठन/विस्तारीकरण के पश्चात नगरीय जनसंख्या में 9,05,700 की वृद्धि तथा नगर निकायों के क्षेत्रफल में 57,474 हे0 की वृद्धि हुई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर 31.16ः शहरी क्षेत्र है तथा उत्तर प्रदेश राज्य में मात्र 22ः शहरी क्षेत्र है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 के सर्वे में विश्व स्तर पर नगरीकरण 54ः है। इस प्रकार वैश्विक स्तर पर (ळसवइंस स्मअमस) तथा राष्ट्रीय स्तर पर शहरीकरण की तुलना में उत्तर प्रदेश काफी पीछे है। इस पृष्ठ भूमि में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शहरीकरण की वृद्धि पर बल दिया जा रहा है ताकि शहरी क्षेत्रों में अवस्थापना तथा मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुये सुनियोजित विकास कर जनसाधारण को अधिक से अधिक नागरिक सुविधाएं बेहतर तरीके से प्रदान की जा सके। नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधायें दिया जाना राज्य सरकार का अभीष्ट है एवं नगर विकास विभाग इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कृत संकल्प है। नव सृजित निकायों को किया रूप (थ्नदबजपवदंस) किये जाने में नगर निगम, अधिनियम 1959 एवं नगर पालिका परिषद अधिनियम 1916 के सुसंगत प्राविधानों के आलोक में नगर विकास विभाग द्वारा अभियान के रूप में कार्य किया जा है एवं अन्य विभागों यथा पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग से समन्वय स्थापित कर नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के लिये सतत प्रयास किया जा रहा है।


दिसम्बर, 2020 में नगरीय निकायों का सीमा विस्तार
क्रम संख्या नगर पालिका परिषद जनपद
1 नगर पालिका परिषद चित्रकूट चित्रकूट
2 नगर पालिका परिषद कन्नौज कन्नौज
3 नगर पालिका परिषद भदोही संत रविदास नगर
4 नगर पालिका परिषद जायस अमेठी
5 नगर पालिका परिषद पुखरायां कानपुर देहात
6 नगर पालिका परिषद बहराइच बहराइच
7 नगर पालिका परिषद नवाबगंज नवाबगंज
8 नगर पालिका परिषद गौराबरहज देवरिया
9 नगर पालिका परिषद मारहरा एटा

दिसम्बर, 2020 में नगर पंचायतों का सीमा विस्तार
क्रम संख्या नगर पंचायत जनपद
1 नगर पंचायत गोला बाजार गोरखपुर
2 नगर पंचायत बबेरू बांदा
3 नगर पंचायत नरौनी बांदा
4 नगर पंचायत तिंदवारी बांदा
5 नगर पंचायत कुल पहाड़ महोबा
6 नगर पंचायत हरगांव सीतापुर
7 नगर पंचायत ओबरा सोनभद्र
8 नगर पंचायत चोपन सोनभद्र
9 नगर पंचायत हर्रैया बस्ती
10 नगर पंचायत परशदेपुर रायबरेली
11 नगर पंचायत रामपुरा जालौन
12 नगर पंचायत औरास उन्नाव


दिसम्बर, 2020 में नई नगर पंचायतों का गठन
क्रम संख्या नगर पंचायत जनपद
1. नगर पंचायत कंचैसी कानपुर देहात
2. नगर पंचायत असोथर फतेहपुर
3. नगर पंचायत रामसनेही घाट बाराबंकी
4. नगर पंचायत ढकवां   प्रतापगढ़
5. नगर पंचायत चरवा कौशाम्बी
6. नगर पंचायत रामगंज प्रतापगढ़
7. नगर पंचायत मह्मूद्पूर माफी मुरादाबाद
8. नगर पंचायत सूजाबाद वाराणसी
9. नगर पंचायत सैदन गली अमरोहा
10. नगर पंचायत जवां सिकंदरपुर अलीगढ़
11. नगर पंचायत गभाना अलीगढ़
12. नगर पंचायत टप्पल अलीगढ़
13. नगर पंचायत मऊ चित्रकूट
14. नगर पंचायत बरौली अलीगढ़
15. नगर पंचायत राजे सुल्तानपुर अम्बेडकर नगर
16. नगर पंचायत जहांगीरगंज अम्बेडकर नगर
17. नगर पंचायत कैसरगंज बहराइच
18. नगर पंचायत रटौल बागपत
19. नगर पंचायत रतसड़ कलां   बलिया
20. नगर पंचायत कप्तानगंज बस्ती
21. नगर पंचायत मुंडेरवा   बस्ती
22. नगर पंचायत गणेशपुर बस्ती
23. नगर पंचायत नगर बजार   बस्ती
24. नगर पंचायत कलान शाहजहांपुर
25. नगर पंचायत खिरौनी (सुचित्तागंज) अयोध्या
26. नगर पंचायत अचलगंज उन्नाव
27. नगर पंचायत कुमारगंज अयोध्या
28. नगर पंचायत चैक महाराजगंज



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा