प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत दलहनी एवं तिलहनी फसलों के उपज का किया गया क्रय

 

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा प्रदेश में दलहनी फसलों के उपज का अवमूल्यन रोकने के लिये प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत अब तक 52598 मी0टन उर्द, 9326 मी0टन मूॅगफली, 53608.58 चना, 13891.85 मी0टन मसूर एवं 2985.95 मी0टन राई व सरसों का क्रय किया जा चुका है। कृषि विभाग से प्राप्त विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार प्राइस सपोर्ट स्कीम के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में माह नवम्बर, 2020 तक 958 मी0टन मूंगफली की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गयी। वर्ष 2020 मंे 38498.18 मी0टन चना एवं 319.20 मी0टन राई व सरसो की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की गयी है। इस वर्ष 2019 में 743.40 मी0टन चना, 162.85 मी0टन मसूर एवं 1455.75 मी0टन राई व सरसों का क्रय एम0एस0पी0 पर किया गया। वर्ष 2018-19 में 29598 मी0टन उर्द एवं 8368 मी0टन मूंगफली की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गयी। वर्ष 2018 में पी0सी0एफ0 द्वारा 14367 मी0टन चना, 13729 मी0टन मसूर एवं 1211 मी0टन राई व सरसों एम0एस0पी0 पर क्रय किया गया। वर्ष 2017-18 में पी0सी0एफ0 व नैफेड द्वारा कुल 23000 मी0टन उर्द का एम0एस0पी0 पर क्रय किया गया। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा