प्रदेश में दलहनी फसलों के उपज का अवमूल्यन रोकने के लिये निरंतर किसानों से एम0एस0पी0 पर खरीद

कुल 52598 मी0 टन उड़द, 11607.86 मी0 टन मूॅगफली, 53608.58 मी0टन चना, 13891.85 मी0टन मसूर तथा 2985.95 मी0टन राई / सरसों का क्रय सुनिश्चित किया गया !


उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री,  के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा प्रदेश में दलहनी फसलों के उपज का अवमूल्यन रोकने के लिये प्राइज सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत निरंतर किसानों से एम0एस0पी0 पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है। अब तक कुल 52598 मी0टन उड़द, 11607.86 मी0टन मूॅगफली, 53608.58 मी0टन चना, 13891.85 मी0टन मसूर एवं 2985.95 मी0टन राई/सरसों का क्रय किया जा चुका है। कृषि विभाग से मिली विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020-21 में मूंगफली 3239.86 मी0टन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गयी। वर्ष 2020 में 38498.18 मी0टन चना एवं 319.20 मी0टन राई/सरसों का एम0एस0पी0 पर क्रय किया गया। वर्ष 2019 में 743.40 मी0टन चना, 162.85 मी0टन मसूर एवं 1455.75 मी0टन राई/सरसों का एम0एस0पी0 पर क्रय किया गया।
इसी प्रकार वर्ष 2018-19 में 29598 मी0टन उड़द एवं 8368 मी0टन मूंगफली की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गयी। वर्ष 2018 में 14367 मी0टन, 13729 मी0टन मसूर एवं 1211 मी0टन राई/सरसों का एम0एस0पी0 पर पी0सी0एफ0 द्वारा क्रय किया गया। 2017-18 में 23000 मी0टन उड़द का एम0एस0पी0 पर पी0सी0एफ0/नैफेड द्वारा क्रय किया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा