प्रदेश में विभिन्न फसलों के कृषि आच्छादन क्षेत्र में हुयी वृद्धि

 उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री,  के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2021 में गत् माह तक 0.79 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया, जबकि रबी 2020-21 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 129.86 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया।

कृषि विभाग से मिली विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार खरीफ-2019 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 96.06 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया। रबी 2019-20 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 130.02 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया और और खरीफ 2020 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 96.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया।
इसी प्रकार खरीफ-2018 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 94.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया। रबी 2018-19 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 129.81 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया। खरीफ-2017 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 92.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया। रबी 2017-18 में विभिन्न फसलों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 128.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित किया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा