अपने घर पर ही बनायें संतुलित पशु आहार

सामग्री-अनाज, मक्का, ज्वार, गेंहूँ,चावल, जई, जौ, रागी, मिलेट्स आदि
भूसा, तेल रहित चावल का चोकर, राइस पॉलीश, गेंहूँ और मक्के का भूसा।
प्रोटीन मील, सरसों , सोयाबीन, कपास, काछिलका सहित एवं छिलका रहितद्ध, मूंगफली,नारियल, पाम, तिल, अलसी, मक्का का ग्लुटन खली, सूरजमुखी, करडी की मील ग्वार मील आदि
चुनी, ग्वार, अरहर, उरदए मूँग, चना तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध दलहनी चूनी।
कृषि.औद्यागिक सह उत्पाद , शीरा, बबूल चुनी, इमली बीज पाउडर, आम की गुठली, विलायती बबूल की फली, टेपिओका का बेकार हिस्सा।


                  
खनिज एव विटामिन, मिनरल मिश्रण, कैल्साइट पाउडर, नमक, डाई.केल्शियम फोस्फेट, विटामिन ए डी 3 और ई
संतुलित मिश्रीत पशु आहार बनाने की विधि
कम्प्यूटरीकृत न्यूनतम लागत फॉर्मूले के अनुसारए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थो को बैच मिक्सर में लिया जाता है। मिलाने के बाद ए खाद्य को 3 एम एम के सामान आकार में पीसा जाता है। पीसने के बाद इसे फिर से मिलाया जाता है। जो पदार्थ कम मात्रा में प्रयुक्त होते हैंए जैसे कि विटामिन खनिज मिश्रण यूरिया कैल्साइट पाउडर नमक आदि उन्हें रिबन मिक्सर में मिलाया जाता है तथा इनको एक बिन में स्टोर किया जाता है।
पिसे हुए पदार्थ और शीरे को ट्विन स्करु मिक्सर में एक साथ मिलाया जाता है। आम तौर पर पशु आहार में शीरे की मात्रा 10 प्रतिशत रखी जाती है। परन्तु शीरे की कीमत अधिक होने पर कुछ दूसरे मीठे पदार्थ मिलाए जा सकते है। गोलियाँ यपैलेट्सद्ध बनाने से पूर्व शिरायुक्त आहार सामग्री पर सुखी भाप छोड़ी जाती है। भाप एक कंडीशनर के रूप में काम करती है तथा हानिकारक जीवाणुओ को खत्म कर देती है। भापयुक्त आहार का तापमान 75से.80डिग्री सेल्सियस होता है। भापयुक्त आहार को सिलिंडर के आकार की डाई में डाल कर प्रेस रोलर की सहायता से पैलेट्स तैयार की जाती हैं।
आम तौर पर 8 एम.एम की पैलेट डाई प्रोयोग की जाती है। इस प्रकार से बने आहार को पैलेट कूलर में डाल कर ठंडा किया जाता है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा