11 अक्टूबर को रासायनिक खाद के संतुलित प्रयोग हेतु प्रदेशव्यापी अभियान 


प्रमुख सचिव कृषि, श्री अमित मोहन प्रसाद ने घोषणा की है कि रासायनिक खाद के संतुलित प्रयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिये आगामी 11 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद एवं उर्वरक का उपयोग किये जाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि पुरूष किसानों के साथ-साथ आज बड़ी संख्या में महिलाएं भी कृषि क्षेत्र में भरपूर सहयेग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ''वैज्ञानिकों की बात-किसानों के साथ'' कार्यक्रम से किसानों को कृषि के साथ-साथ अपनी आमदनी को किस-किस तरीके से बढ़ा सकते है की  व्यापक जानकारी हुई हुयी है। उन्होंने किसानों को पारम्परिक कृषि के साथ-साथ अन्य पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन एवं बागवानी किये जाने पर जोर देते हुये कहा कि अन्य साधन अपनाने से ही किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है। 


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा