कृषि मंत्री ने किसानों को फसल अवशेष न जलाने की दिलाई शपथ


कृषि मंत्री ने किसानों से अपील करते हुये कहा कि वे खरीफ फसल के कटान के उपरान्त फसल अवशेष को खेतों में न जलायें। उन्होंने फसल अवशेष को खेत में ही मिलाकर भूमि में मृदा संरक्षण एवं उर्वरा शक्ति को बढ़ाने पर जोर दिया। कृषि मंत्री ने सभी किसानों को फसल अवशेष न जलाने की शपथ भी दिलाई।कहा कि प्रदेश सरकार कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। मिलियन फार्मर्स स्कूल के माध्यम से भी किसानों को कृषि के उन्नत साधनों एवं कृषि रक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया गया है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा