भारत नेपाल बार्डर पर खुलेगा केन्द्रीय कृषि विभाग का कार्यालय

भारतीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने भारत-नेपाल सीमा पर पलिया तहसील क्षेत्र के गौरीफंटा में अपना एक कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। खोले जा रहे कृषि मंत्रालय के इस दफ्तर में जांच के बाद व्यापारियों को उनके माल के हानिरहित होने का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। जिससे नेपाल को फल और सब्जियां सप्लाई करने वाले भारतीय व्यापारियों की दिक्कतें दूर हो सकती हैं।



नेपाल सरकार के एक आदेश के बाद खीरी जिले के गौरीफंटा बार्डर से लेकर बिहार-नेपाल बार्डर तक नेपाल को इन चीजों का निर्यात करने वाले व्यापारियों के हजारों ट्रकों के पहिए थम गए।
व्यापारियों की मांग पर उनकी इस बड़ी समस्या को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। इस मामले को भारतीय कृषि मंत्रालय के सामने भी अलग से रखा। उनके द्वारा उठाई गई इस समस्या पर गंभीरता से विचार करने के बाद भारतीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने भारत-नेपाल सीमा पर पलिया तहसील क्षेत्र के गौरीफंटा में अपना कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा