11383 किमी0 नहरों अब तक की गयी  सिल्ट सफाई

 

 


 

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कुल 74659 किमी0 नहरों के संचालन द्वारा कृषकों को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाती है। गत वर्ष तक (पूर्ववर्ती व्यवस्था) विभागीय एवं मनरेगा मद से लगभग 27000 किमी0 नहरों की सफाई करायी जा रही है। 

विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मनरेगा मद में समय से धनावंटन न होने के कारण अधिकांश नहर समय से साफ नहीं हो पाती थी, जिसके कारण वर्तमान रबी फसली 1427 से मनरेगा मद में नहरों की सिल्ट सफाई की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है और प्रदेश की सभी माइनरों की सफाई विभागीय मद से कराये जाने की कार्ययोजना है। इस वर्ष रबी 1427 फसली (2019-20) में कुल 44029 किमी0 नहरों (राजवाहों एवं आल्पिकाओं) की सिल्ट सफाई करायी जा रही है।

सभी नहरों को 15.10.2019 से 31.12.2019 तक साफ किया जाना प्रस्तावित है जिसमें आज दिनांक 22.11.2019 तक 11383 किमी0 नहर (राजबाहों एवं अल्पिकाओं) की सिल्ट सफाई की जा चुकी है, शेष नहरों में सिल्ट सफाई का कार्य प्रगति पर है जिनको नहर  चलने से पूर्व समय से पूर्ण करा लिया जायेगा।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा