136.95 लाख रूपये किया जायेगा सूकर पालन

 


 

उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन प्रबन्धन कार्यक्रम में रूरल बैकयार्ड के तहत सूकर पालन योजना हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 136.95 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति की है। स्वीकृत धनराशि में केन्द्रांश के रूप में 91.30 लाख रूपये व राज्यांश के रूप में 45.65 लाख रूपये शामिल है। 

पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी करते हुए योजना के उचित क्रियान्वयन हेतु निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का व्यय भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाईन्स का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाये।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा