धान क्रय हेतु  215000 लाख रूपये अग्रिम ऋण स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ योजना वर्ष  2019-20 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद हेतु क्रय संस्थाओं को 215000 लाख रूपये अग्रिम ऋण स्वीकृत किये हैं।



इस सम्बन्ध में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर किये गये हैं। आदेशानुसार उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव फेडरेशन लि0 (पी0सी0एफ0) को 100000 लाख रूपये, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ  को 30000 लाख रूपये, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को 30000 लाख रूपये, उ0प्र0 को-आपरेटिव यूनियन लि0 (पी0सी0यू0) को 50000 लाख रूपये तथा यू0पी0 स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कारपोरेशन लि0 को 5000 लाख रूपये धान खरीद हेतु अग्रिम ऋण स्वीकृत किया गया है।  


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा