15 प्रतिशत से कम धनराशि का उपभोग करने वाले जनपदीय कृषि  विभाग के अधिकारियों को होंगी जारी  नोटिस!




     उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों के हितार्थ भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की प्रदेश में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं में आवंटित धन का पूर्ण उपभोग करते हुये किसानों को अधिक से अधिक लाभ सुलभ कराया जाय। श्री शाही ने योजनाओं में आवंटित धन के सापेक्ष 15 प्रतिशत से कम धनराशि का उपभोग करने वाले जनपदों पर नाराजगी जाहिर करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिये।



     श्री शाही आज कृषि निदेशालय स्थित सभागार में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न जनपदों से आये कृषि अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में किसानों द्वारा क्रय किये गये कृषि यंत्रों पर लम्बित अनुदान का भुगतान एक सप्ताह के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। सोलर पम्प स्थापना पर विशेष जोर देते हुये उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में सोलर पम्प की स्थापना में तेजी लाई जाये। सख्त निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि किसी भी जनपद में सोलर स्थापना की रिपोर्ट शून्य नहीं होनी चाहिए।
        कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु आवंटित धनराशि का उपभोग करते हुये किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि समय से उनके खाते में स्थानान्तरित की जाय, जिससे भारत सरकार से योजनान्तर्गत मिलने वाली धनराशि समय से प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी योजनाओं का कार्य मदवार प्रतिदिन समीक्षा करते हुये भौतिक प्रगति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा