अब 44.54 लाख किसानों का कर्जा माफ़


24821.30 करोड़ रूपये से  44.54 लाख किसानों को  ऋण मोचन  योजना के तहत कर्जा माफ़

 

704.08 करोड़ रूपये से इसी वर्ष  1.18 लाख किसानों पायेगे योजना का लाभ भुगतान प्रक्रियाधीन

 

     प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा अब तक कुल 44.54 लाख किसानों का कुल 24821.30 करोड़ रूपये का ऋण मोचन किया गया है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा समस्त लघु एवं सीमांत किसानों, जिनके द्वारा 31 मार्च 2016 तक फसली ऋण प्राप्त किया गया है, उनके एक लाख रूपये तक की सीमा का ऋण मोचन किया गया।

     वर्ष 2017-18 में बैंकों के माध्यम से तीन चरणों में योजनान्तर्गत 34.80 लाख अर्ह किसानों का 20942.22 करोड़ रूपये का भुगतान माह मार्च, 2018 तक किया गया। इसके अतिरिक्त एन.पी.ए. समाधान योजनान्तर्गत कुल 1.26 लाख कृषकों को आच्छादित करते हुए 149.83 करोड़ रूपये की धनराशि वितरित की गयी। वर्ष 2018-19 में एन0पी0ए0, समाधान योजना एवं फसल ऋण मोचन योजनान्तर्गत छूटे हुये 8.48 लाख पात्र व लाभार्थी किसानों का 3730.04 करोड़ रूपये का ऋण मोचन किया गया।

     वर्ष 2019-20 में जनपद स्तर पर प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों के अन्तर्गत 1.18 लाख कृषकों की 704.08 करोड़ रूपये की डिमाण्ड जेनरेट की गयी है, जिनके भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा