चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्व विद्यालय कानपुर के उद्यान विभाग के प्रभारी डॉ विवेक कुमार त्रिपाठी को उत्कृष्ट शिक्षक का अवार्ड

 


चन्द्र शेेेखर आजाद कृृषि एवं   प्रोद्यौगिकी विश्व विद्यालय कानपुर के उद्यान विभाग के प्रभारी डॉ विवेक कुमार त्रिपाठी को  इंडियन सोसायटी ऑफ हार्टिकल्चर रिसर्च एंड डेवलपमेंट देहरादून, उत्तराखंड द्वारा नामित  5 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी ने देश के उद्यान विषय के शिक्षकों/प्राध्यापको में  से वर्ष 2018 के लिए डॉ वी. के. त्रिपाठी को  "उत्कृष्ट शिक्षक का अवार्ड" से पुरस्कृत किया ।  उन्हें यह पुरुस्कार राष्ट्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में  'फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजीज   इन हॉर्टिकल्चर'  विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय  संगोष्ठी के शुभ अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष एवं पूर्व निदेशक उद्यान, उत्तर प्रदेश डॉ आर के पाठक द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री श्री श्रीराम चौहान की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
डॉ त्रिपाठी अब तक 59 शोधपत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओ  में प्रकाशित कर चुके हैं, इसके अतिरिक्त उनके 60 आर्टिकल किसानों के हित हेतु प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने  उद्यानिकी के विभिन्न विषयों में 6 पुस्तके, 11 बुक चैप्टर एवं विभिन्न विषयों के 11 प्रैक्टिकल मैन्युअल  भी लिखी हैं। जो विश्वविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।
डॉ  त्रिपाठी को अभी कुछ माह पूर्व ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया मे आयोजित संगोष्ठी में 'एमिनेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट पुरस्कार' से भी सम्मानित किया जा चुका है एवं विगत में भी उनको उनकी शोध उपलब्धियों और शिक्षण के लिए विभिन्न  पुरस्कारों से भी अलंकृत किया जा चुका है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा