उत्तर प्रदेश के नलकूपों के लिए विद्युत निगम को 100 करोड़ रूपये का भुगतान


 

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के निजी नलकूपों  को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को अनुदान योजना के अन्तर्गत त्रैमासिक आधार पर 100 करोड़ रूपये के एकमुश्त अग्रिम भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी विशेष सचिव कृषि, श्री मासूम अली सरवर ने आज यहां देते हुये बताया कि कृषि विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में औपचारिक आदेश निर्गत कर दिये गये हैं।

     विशेष सचिव ने बताया कि कृषि उत्पादन में वृद्धि करने हेतु किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को अनुदान योजना के अन्तर्गत 1200 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2019 से जनवरी 2020 तक की अवशेष धनराशि 300 करोड़ रूपये में से 100 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकार की जा रही है। अभी उपलब्ध करायी जा रही धनराशि 100 करोड़ रूपये का उपभोग प्रमाण पत्र शासन को प्राप्त हो जाने के उपरान्त शेष धनराशि निगम को उपलब्ध कराई जायेगी।

     जारी आदेश में यह निर्देश दिये गये हैं कि इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले समस्त लाभार्थियों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर डाला जाय। साथ ही शासकीय व्यय में मितव्ययिता के दृष्टिगत समय-समय पर जारी होने वाले आदेशों का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा