11.76 लाख किसानों को फसल बीमा योजना  के तहत अब तक कुल 802.25 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति 

वर्ष 2019-20 में 20.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में कराया गया फसलों का बीमा

 

    

 

       उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही के कुशल निर्देशन में कृषि विभाग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सभी इच्छुक एवं जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाते  हुए क्षतिपूर्ति की धनराशि किसानों को समय से उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित है। वर्ष 2019-20 में खरीफ 2019 के अन्तर्गत 23.80 लाख बीमित कृषकों द्वारा 18.90 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में तथा रबी 2018-19 में माह नवम्बर, 2019 तक 2.48 लाख बीमित कृषकों द्वारा 1.79 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों का बीमा कराया गया है।  

       कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस योजनान्तर्गत वर्ष  2018-19 के खरीफ-2018 में योजनान्तर्गत 31.46 लाख बीमित कृषकों द्वारा 26.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों का बीमा कराया गया, जिसमें से योजना के प्राविधानो के अनुरूप 5.58 लाख किसानों को 419.54 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। रबी 2018-19 में योजनान्तर्गत 29.68 लाख बीमित कृषकों द्वारा 24.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों का बीमा कराया गया, जिसमें से 0.38 लाख किसानों को 18.11 करोड रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।

       इसी प्रकार वर्ष 2017-18 के खरीफ-2017 में 25.60 लाख बीमित किसानों द्वारा 23.70 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों का बीमा कराया गया जिसमें से योजना के प्राविधानों के अनुरूप 4.01 लाख किसानों को 244.75 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। रबी 2017-18 में योजनान्तर्गत 28.13 लाख बीमित किसानों द्वारा 23.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों का बीमा कराया गया, जिसमें से 1.79 लाख किसानों को 119.85 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा चुका है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा