3695 क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 4687712.65 मीट्रिक टन धान क्रय


 

उत्तर प्रदेश में खरीफ क्रय वर्ष 2019-20 में धान का क्रय निर्धारित धान खरीद केन्द्रों पर किसानों से सीधे किया जा रहा है।  प्रदेश के 3695 क्रय केन्द्रों के माध्यम से 4687712.65 मीट्रिक टन धान क्रय किया जा चुका है।

खाद्य एवं रसद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 559221 किसान लाभान्वित हो चुके हैं और धान क्रय के एवज में 8514.263 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 93.75 प्रतिशत धान क्रय किया जा चुका है।

खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार धान की बिक्री करने वाले किसानों को क्रय केन्द्रों पर ही सीधे भुगतान की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को भुगतान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा