370.26 लाख किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार ने उपलब्ध मृदा स्वास्थ्य कार्ड


      उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही के कुशल निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा अब तक 370.26 लाख किसानों को स्वाॅयल हेल्थ कार्ड का वितरण किया जा चुका है। प्रथम चक्र में 169.91 लाख स्वायल हेल्थ कार्ड वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 170.15 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित करके शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है।

      कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 (द्वितीय चक्र) में 2.33 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण लक्ष्य के सापेक्ष माह नवम्बर, 2019 तक 198.12 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कराया जा चुका है। भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड के चयनित माॅडल ग्राम में जोत के आधार पर मृदा नमूना एकत्र कर विश्लेषणोपरान्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराये जाने का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

      इस योजना के अन्तर्गत 821 माॅडल ग्रामों में 2.55 लाख जोत आधारित मृदा नमूनें एकत्र कर शत् प्रतिशत मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 2.55 लाख मृदा नमूनें एकत्र कर 2.49 लाख मृदा नमूनों का विश्लेषण कराकर माह नवम्बर, 2019 तक 1.99 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया।                

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा