इस वर्ष दी गयी सभी वर्गों के 5666996 छात्र,छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति


उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019-20 में छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 02 अक्टूबर, 2019 एवं 26 जनवरी, 2020 को छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि नियमानुसार अंतरित करते हुए लखनऊ में मुख्यमंत्री जी द्वारा व जनपदों में प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी, 2020 को अवध शिल्प ग्राम, लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त व निजी संस्थानों में अध्ययनरत एवं आनलाइन आवेदन करने वाले नवीन/नवीनीकरण के सही डाटा वाले समस्त वर्गों के छात्र,छात्राओं के बैंक खातों में धनराशि मुख्यमंत्री जी द्वारा आनलाइन बटन दबाकर किया गया तथा छात्र,छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण भी मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में जनपद लखनऊ के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत व आनलाइन आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किये गये। श्री शास्त्री ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत 02अक्टूबर, 2019 एवं 26 जनवरी, 2020 को वरीयतानुसार भुगतानित छात्रों की संख्या अनुसूचित जाति 1175602, सामान्य वर्ग 690209, अनुसूचित जनजाति 21023, अल्पसंख्यक वर्ग 269567, अन्य पिछड़ा वर्ग 2019785 तथा पूर्वदशम
छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति 443062, सामान्य वर्ग 88113, अनुसूचित जनजाति 3994, अल्पसंख्यक वर्ग 122019, अन्य पिछड़ा वर्ग833622 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की गई। समाज कल्याण मंत्री श्री शास्त्री ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में समस्त वर्गों के 5666996 छात्र,छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि
रू0 3554.44 करोड़ बैंक खातों में अन्तरित की गयी है। वर्ष 2018-19 में समस्त वर्गों के 4611749 छात्र,छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि रू0 3316.60 करोड़ बैंक खातों में अन्तरित की गयी है, जो गत वर्ष की तुलना में 1055247 छात्र,छात्रायें (23 प्रतिशत) अधिक हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा