क्रय केन्द्रों के माध्यम से 50.85 लाख मी0टन धान की रिकार्ड खरीद 624516 किसान हुए लाभान्वित


 

वर्ष 2019-20 हेतु धान खरीद का समर्थन मूल्य-धान काॅमन 1815 रुपये गे्रड-ए, 1835 रुपये प्रति कु0 क्रय लक्ष्य-50 मी0टन निर्धारित किया गया है। इस वर्ष अब तक 624516 किसानों से 50.85 लाख मी0टन धान की रिकार्ड खरीद की गयी। कृषकों द्वारा कुल-9338.85 करोड़ रुपये का धन राजकीय क्रय केन्द्रों पर बेचा गया। यह जानकारी आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग श्री मनीष चैहान ने दी। 

श्री चैहान ने बताया कि पश्चिमी उ0प्र0 के क्रय लक्ष्य 16.68 लाख मी0टन के सापेक्ष 19.19 लाख मी0टन (115 प्रतिशत) धान क्रय किया गया, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब तक निर्धारित लक्ष्य 33.32 लाख मी0टन के सापेक्ष 31.66 लाख मी0टन (95 प्रतिशत) धान क्रय किया जा चुका है। जबकि धान खरीद की सम्पूर्ण अवधि में वर्ष 2014-15, में 18.18 लाख मी0टन, वर्ष 2015-16 में 43.43 लाख मी0टन, 2016-17 में 35.14 लाख मी0टन, 2017-18 में 42.90 लाख मी0टन एवं वर्ष 2018-19 में 48.25 लाख मी0टन धान क्रय किया गया था। इस वर्ष धान विक्रय के कुल-902522 पंजीकरण आवेदन प्राप्त हुए जिसमें स्वयं कृषकों के 862771, बटाईदारों द्वारा 34520 एवं कान्ट्रैक्ट फारमर्स द्वारा 5209 आवेदन किये गये। इस वर्ष बटाईदारों एवं कान्ट्रैक्ट फारमर्स को प्रथम बार धान बिक्री हेतु पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। इस वर्ष खाद्य विभाग द्वारा योजना के प्रारम्भ से पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से कृषकों के खातों में 2783.57 करोड़ के धान क्रय मूल्य का भुगतान कराया गया। 

श्री चैहान ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा पी0एफ0एम0एस0 से भुगतान का कार्य सफलतापूर्वक सम्पादित होने पर अन्य क्रय एजेंसियों द्वारा भी भुगतान पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से किया गया। प्रदेश में पहली बार कृषक पंजीकरण से लेकर भारतीय खाद्य निगम के डिपों में सी0एम0आर0 प्राप्ति तक सम्पूर्ण धान क्रय प्रक्रिया आॅनलाइन माड्यूल के माध्यम से की गयी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा