उत्तर प्रदेश तिलहन उत्पादन में प्रथम

तिलहन एवं खाद्यान्न उत्पादन के लिए 3.0 करोड़ रूपये का कृषि कर्मण पुरस्कार


      उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा कृषि क्षेत्र के अन्तर्गत तिलहन एवं खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने एवं उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कर्नाटक के तुमकुर जिले में 3.0 करोड़ रूपये का कृषि कर्मण पुरस्कार दिया जायेगा।

      कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही ने यह जानकारी देते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश ने तिलहन उत्पादन श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिये भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को 2.00 करोड़ रूपये का कृषि कर्मण पुरस्कार दिया जा रहा है। साथ ही कुल खाद्यान्न उत्पादन में लगभग 30 लाख टन की वृद्धि हासिल करने पर 1.00 करोड़ रूपये का कृषि कर्मण (सांत्वना) पुरस्कार दिया जा रहा है।

      श्री शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत भी प्रदेश ने उल्लेखनीय कार्य किया है और अब तक 1.87 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के महराजगंज निवासी श्री रमेश कुमार मिश्र 01 करोड़वें लाभार्थी किसान के रूप में चिन्हित किये गये हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा श्री रमेश कुमार मिश्र को भी पुरस्कृत किया जायेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा