वर्षा जल संचयन एवं सिंचाई योजना हेतु बुन्देलखण्ड के लिए  213.15 लाख रूपये


       उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के अन्तर्गत बुन्देलखण्ड क्षेत्र में वर्षा जल संचयन एवं सिंचाई योजना के मानक मद में 213.15 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी विशेष सचिव कृषि, श्री बृजराज सिंह यादव ने देते हुये बताया कि इस सम्बन्ध में कृषि विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

       श्री यादव ने बताया कि जारी निर्देशों के अनुसार स्वीकृत की जा रही धनराशि की व्यवस्था विभागीय बचतों से पुनर्विनियोग के माध्यम से की गयी है। उन्होंने बताया कि कृषि निदेशक को निर्देशित किया गया है कि जिस मद में धनराशि का पुनर्विनियोग किया जा रहा है, धनराशि का व्यय उन्हीं मदों में किया जायेगा। इससे इतर धनराशि का व्यय अनुमन्य नहीं होगा।   

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा