पशुपालकों को मिलेंगी अनेक सुविधाएं

 


 

     उत्तर प्रदेश के पशुधन विभाग द्वारा मण्डल स्तरीय पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह आरोग्य मेला प्रदेश के सभी मण्डलों में होगा। इस क्रम में लखनऊ मण्डल के तहत विकासखण्ड काकोरी के ग्राम भटऊ जमालपुर में 26 फरवरी, 2020 को वृहद पशु आरोग्य मेला/शिविर लगाया जा रहा है।

यह जानकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 तेज सिंह यादव ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि इस पशु आरोग्य मेले का आयोजन जिलाधिकारी लखनऊ की अध्यक्षता में प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक 26 फरवरी को होगा।

डाॅ0 यादव ने बताया कि आरोग्य मेला/शिविर में पशुपालकों को आवश्यक सुविधाएं विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने बताया कि मेले में रोगी पशुओं का अति विशिष्ट उपचार करने के साथ ही उन्हें औषधि भी वितरित की जायेगी। रोगग्रस्त पशुओं की अल्ट्रासाउण्ड मशीन द्वारा जांच की जायेगी। पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान एवं बांझपन समस्या का निवारण भी किया जायेगा। पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा होगी। पशुओं में निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। पशुपालकों को पशुओं के लिए पशुधन बीमा की सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि पशुपालकों को पशुओं के सम्बंध में उन्नत तकनीक की वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी जायेगी। मेला/शिविर में पंजीकृत पशुपालकों के पशुओं की निःशुल्क कृमि नाशक, दवापान, खनिज लवण तथा सकेन्द्रित पशु आहार उपलब्ध कराया जायेगा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के सभी पशुपालकों को सूचित किया है कि वे पशु आरोग्य मेले में अपने पशुओं को लाकर विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा