मुख्यमंत्री  की बैठक  में जिलाधिकारी नोएडा का दो -टूक , मैं नोएडा में काम नहीं करना चाहता!


 मुख्यमंत्री  की बैठक  में जिलाधिकारी नोएडा का बयान, मैं नोएडा में काम नहीं करना चाहता। जिलाधिकारी ने काम करने की असमर्थता जताई, 18-18 घंटे काम कर रहा हूं, पिछले 3 साल से नोएडा में तैनात हैं।  बीएन सिंह, सबसे लम्बे समय से नोएडा के  जिलाधिकारी  हैं।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा में कोरोना के मरीजों की बढ़ रही संख्या तथा विदेश से नोएडा में आए लोगों की पूरी जानकारी व उनकी समुचित जांच न होने से नाराज थे। मीटिंग में जब सीएमओ ने बोलना चाहा तो मुख्यमंत्री ने उन्हे भी डांट कर चुप करा दिया।
      मुख्यमंत्री ने नोएडा में लाॅकडाउन की स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण भी किया। डीएम बीएन सिंह के मुख्यमंत्री की मीटिंग में "तमाशे" से हड़कंप मच गया है। बीएन सिंह सबसे लंबे समय से नोएडा में डीएम हैं, उन्हे दिल्ली से डेपुटेशन पर बुलाकर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 


अगर प्रदेश  के अधिकरिओं इस तरह  मुख्यमंत्री  के आदेशो की अवज्ञा  करेंगे  तो इस संकट  घड़ी से  कैसे उबरा जायेगा जबकि मुख्यमंत्री  खुद भी  विगत तीन दिनों  अधिकारियों के साथ - साथ खुद भी कमन्युटी अस्पताल, एक्सप्रेस-वे बस अड्डो आदि का सर्वेक्षण कर रहे है। सभी को भोजन मिल रहा है की नहीं ये सारी वे  स्वयं  ले रहे है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा