15,21,946 वाहनों की सघन चेकिंग में 21,444 वाहन सीज, 6,31,00,284 रूपए का शमन शुल्क वसूला गया !
अपर मुख्य सचिव श्री अवनीश अवस्थी ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लाॅक डाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 15,378 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। अब तक कुल 38,036 लोग गिरफ्तार किये गये। प्रदेश में अब तक 15,21,946 वाहनों की सघन चेकिंग में 21,444 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 6,31,00,284 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 1,48,778 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 484 लोगों के खिलाफ 385 एफआईआर दर्ज करते हुए 168 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 201 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है जो जांच के बाद कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।