अब नहीं रहे हमारे बीच पत्रकार उदय सिन्हा !

देश और उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित पत्रकार, स्वतंत्र भारत, दि पॉयनियर व दैनिक भास्कर, चैनल वन, सहारा टाईम व नार्थ ईस्ट टाइम्स के संपादक रहे उदय सिन्हा का निधन हो गया है। कुछ दिनों से बीमार चल रहे 62 वर्षीय उदय सिन्हा ने बुधवार तड़के महानगर लखनऊ के एक निजी नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने उदय सिन्हा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि उदय सिन्हा उन बहुभाषी संपादकों मे से थे जिन्होंने पत्रकारिता की नयी पौध खड़ी की। कई भाषाओं के जानकार उदय सिन्हा ने प्रिंट मीडिया, टेलीविजन चैनलों के हिन्दी व अंग्रेजी संस्करणों मे काम किया। समिति उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने उदय जी के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा