बैंक ऑफ इंडिया लूटकांड की मास्टरमाइंड  महिला


मुजफ्फरपुर जुर्म की दुनिया में महिलें भी पीछे नहीं ।  मुजफ्फरपुर बैंक ऑफ इंडिया बैंक लूटकांड का मास्टरमाइंड एक महिला हो तो यह बात थोड़ी चौंकाती है। हुआ कुछ ऐसा ही है। लॉकडाउन के बीच सदर थाना भगवानपुर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 22 अप्रैल को हुए लूटकांड का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है। इस लूटकांड में शामिल एक महिला सहित चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए जाने वालों में पताही रूप गांव के रजनीश कुमार उर्फ अप्पू ठाकुर, उसकी पत्नी सोनम कुमारी, सुभाष ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर व ऋषिकेश शामिल है। इनके पास से बैंक से लूटे गए कुल 13 लाख 61 हजार 600 रुपये में से छह लाख 36 हजार 600 रुपये बरामद किए गए हैं। यह जानकारी एसएसपी जयंतकांत ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। मौके पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह व नगर डीएसपी रामनरेश पासवान भी उपस्थित थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा