भोजन न मिलने की शिकायत मिली तो जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे- मुख्यमंत्री


     लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सीएम हेल्प लाइन के फोन पर नहीं सुनना चाहता कि अभी भोजन नहीं पहुँचा है। भोजन पहुँचने में विलंब हुआ तो जिलाधिकारियों की तय करूँगा सीधे जवाबदेही। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक पहुँचे दोपहर का खाना। शाम 6 बजे से 8 बजे तक पहुँचे रात का खाना। 
       मुख्यमंत्री ने कहा कि - हेल्पलाइन के नंबरों की रोज कर रहा हूं समीक्षा‌ जिस जिले से ज्यादा लोगों के फोन मदद के लिए आ रहे हैं, वहां के जिलाधिकारियों के बारे में लाॅकडाउन के बाद लूँगा फैसला। मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 करोड़ जनता का हित मेरी प्राथमिकता। जिलाधिकारी की जिम्मेदारी कोई भूखा ना रहे, बिना भेदभाव के सब तक पहुँचे भोजन और राशन।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा