बिहार के भागलपुर में कब्रिस्तान में जुटी भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव, गोली भी चलाई !
पटना, बिहार के भागलपुर में कब्रिस्तान में जुटी भीड़ को समझाने गई पुलिस पर पथराव, गोली भी चलाई गई। कब्रिस्तान में जुटे लोग सामूहिक रूप से फातेहा पढ़ना चाहते थे। मौके से खोखा बरामद, कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की खबर।पथराव में एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया। भागलपुर के हबीबपुर कब्रिस्तान की घटना। कई थानों की पुलिस मौके पर। बिहार के नालंदा शहर में भी कब्रिस्तान में जुटी भीड़ ने किया पथराव।