गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के परास मझवार ग्राम पंचायत के पूरे संगम गांव में सपा नेता लाठी सिंह की गोली मारकर हत्या !


गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के परास मझवार ग्राम पंचायत के पूरे संगम गांव में शुक्रवार को कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान सहित कई अन्य पर फायर झोंक दिया जिसमें सपा नेता व उनके भाई पूर्व प्रधान सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पूर्व प्रधान देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ लाठी सिंह व कन्हैया पाठक को मृत घोषित कर दिया गया। सपा नेता विजय कुमार उर्फ टिंटू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक आरके नैयर सहित पुलिसकर्मी मौजूद हैं। सपा नेता लाठी सिंह की गोली मारकर हत्या फायरिंग में लाठी सिंह का भाई घायल, परास पट्टी के प्रधान रह चुके हैं लाठी सिंह जिला अस्पताल में नेताओं का हो रहा जमावड़ा, आपसी रंजिश में फायरिंग लाठी सिंह की हत्या।


मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा की घटना का लिया संज्ञान, डीएम ,एसपी को चेतावनी !
 


फायरिंग की घटना में दो लोगों की मौत के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश। दोषियों के खिलाफ लगाया जाएगा रासुका। मुख्यमंत्री ने  लाॅकडाउन के दौरान हुई इस घटना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी दी चेतावनी। घटना में उपयोग असलहे को तत्काल बरामद करने के दिए निर्देश।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा