कोरोना राहत कार्यो में सी.एम.एस. का 20 लाख रूपये योगदान-संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने जिलाधिकारी को भेंट की चेक।


 इससे पहले 50 लाख रूपयों की आर्थिक मदद के अलावा जरूरतमंदों हेतु राशन व अन्य सहायता उपलब्ध करा चुका है । सिटी मोन्टेसरी स्कूल कोरोना प्रभावित लोगों की मदद हेतु अपनी ओर से लगातार हर संभव योगदान दे रहा है और इस खतरनाक वाॅयरस के उन्मूलन हेतु शासन-प्रशासन की सहायता कर रहा है। इन्हीं राहत कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने आज लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश से उनके कार्यालय में भेंट कर कोरोना राहत कार्यों हेतु उन्हें 20 लाख रूपयों का  अतिरिक्त आर्थिक योगदान दिया। यह धनराशि जिलाधिकारी के माध्यम से इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी को प्रदान की जायेगी, जो कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की सेवा में सक्रिय योगदान दे रही है। 


इससे पहले सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों-कार्यकर्ताओं एवं मैनेेजमेन्ट की ओर से कोरोना प्रभावित लोगों की मदद हेतु स्थापित प्रशासन की ‘जनता रसोईघर’ के लिए 50 लाख रूपयों का योगदान दिया जा चुका है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 50,000 जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा शहर भर में 9 जनता रसोईघरों की स्थापना की गई है। इसके अलावा, सी.एम.एस. ने जनेश्वर मिश्र पार्क में स्थापित लखनऊ विकास प्राधिकरण की रसोई में 10,000 किलोग्राम राशन सामग्री की आपूर्ति की है, जिसमें 5000 किलोग्राम गेहूं का आटा, 2500 किलोग्राम चावल, 1500 किलोग्राम दाल, 550 किलोग्राम आलू और 150 किलोग्राम घी शामिल है। एल.डी.ए. की इस सामुदायिक रसोई में बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है।


आर्थिक मदद व राशन मुहैया कराने के अलावा भी सी.एम.एस. द्वारा जरूरतमंदों को जरूरी सहायता प्रदान की गई है। इस कड़ी में, सी.एम.एस. ने पुलिस कमिश्नर श्री सुजीत पाण्डेय के अनुरोध पर एक बार 40 बसें एवं दूसरी बार 20 बसे मय ड्राइवर व कंडक्टर के कोरोना प्रभावित लोगों की मदद हेतु दी थी, जिसने श्री पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभावित लोगों को उनके गन्तव्य तक पहुचाने में मदद की।


 इसके साथ ही, सी.एम.एस. ने यूपी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (यू.पी.एस.ए.) के माध्यम से जिला प्रशासन को रू. 1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रूपये मात्र) की आर्थिक सहायता कोरोना राहत कार्यों हेतु प्रदान किया है।


 सामाजिक कार्यों में सी.एम.एस. सदैव ही बढ़चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है और इस कठिन समय में भी अपने सामाजिक दायित्वों से कदापि पीछे नहीं है और सभी संभव तरीकों से कोरोना प्रभावित लोगों की मदद हेतु सी.एम.एस. लगातार प्रयासरत है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा