लखनऊ में आज 54 नए कोरोना पाॅजिटिव मिलें , उत्तर प्रदेश में कुल संख्या हुई 947 !


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आगरा और राजधानी लखनऊ में कोरोना पाॅजिटिव मिलने की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है, अगर ये कहा जाए कि लखनऊ में स्थिति "विस्फोटक" होती जा रही है तो गलत नहीं होगा। लखनऊ में आज एक ही दिन में रिकार्ड 54 नएकोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। 54 में से 47 पाॅजिटिव को बख्शी तालाब क्षेत्र में स्थित जी.सी.आर.जी. कालेज में क्वारेंटीन कराया गया है। लखनऊ में आज दोपहर तक पाॅजिटिव की संख्या 171 हो गई थी।
          उधर आगरा में आज 26 पाॅजिटिव नए केस मिलने से पाॅजिटिव की संख्या 196 हो गई है। सीतापुर में 3 नए पाॅजिटिव मिलने से संख्या 17 हुई। शामली में एक नया पाॅजिटिव मिलने से संख्या 16 हो गई। फिरोजाबाद में भी पाॅजिटिव के 9 नए केस मिले हैं। यूपी में पिछले 4 दिनों में 120 नए केस मिलने से पाॅजिटिव की संख्या 947 हो गई है।
   


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा