प्रदेश में अब तक 17,77,575 वाहनों  की सघन चेकिंग में 23,873 वाहन किये गये सीज !


अपर मुख्या सचिव ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लाॅक डाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 19,488 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 17,77,575 वाहनों  की सघन चेकिंग में 23,873 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 7,70,42,506 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 1,57,281 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 534 लोगों के खिलाफ 424 एफआईआर दर्ज करते हुए 187 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 346 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है जो जांच के बाद कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।  


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा