प्रथम चरण में 15 जनपदों के 149 हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों के 2,627 लोगों को किया गया क्वारेंटाइन -अवनीश अवस्थी


श्री अवस्थी ने बताया कि प्रथम चरण में 149 हाॅट स्पाॅट चिन्हित करके कार्यवाही की गई है। अब तक 1,75,285 मकान चिन्हित करते हुए 10,05,762 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। इन हाॅट स्पाॅट क्षेत्र में 443 कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति मिले हैं एवं 2671 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों में से 2627 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन में रखा गया है। द्वितीय चरण में 68 हाॅट स्पाॅट चिन्हित करके कार्यवाही की गई है। अब तक 1,84,137 मकान चिन्हित करते हुए 10,91,794 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। इन हाॅट स्पाॅट क्षेत्र में 88 कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति हैं, जबकि 1086 व्यक्ति संस्थागत क्वारेंटाइन में रखे गये हैं। प्रदेश के हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में अधिवासित लोगों को 1405 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ एवं मैन के द्वारा दूध वितरित किया जा रहा है। फल एवं सब्जी वितरण के लिए कुल 3805 वाहन लगाये गये हैं इन क्षेत्रों में 23143 व्यक्तियों एवं 2479 प्रोविजनल स्टोर के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों के लिए 333 सामुदायिक किचन संचालित हैं।


16,50,149 वाहनों  की सघन चेकिंग में 22,632 वाहन सीज,  6,84,20,640 रूपए का शमन शुल्क वसूला गया !


उन्होंने  ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लाॅक डाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 17,585 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 16,50,149 वाहनों की सघन चेकिंग में 22,632 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 6,84,20,640 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 1,52,861 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 506 लोगों के खिलाफ 404 एफआईआर दर्ज करते हुए 179 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 285 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है जो जांच के बाद कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।  

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा