5862 क्रय केन्द्रों के माध्यम से 259.14 लाख कुन्तल गेहूँ की खरीद


उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना ने बताया कि प्रदेश में स्थापित 5862 क्रय केन्द्रों के माध्यम से लगभग  259.14 लाख कुन्तल गेहूँ की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की श्रमिक भरण-पोषण योजना के तहत निर्माण कार्यों से जुड़े, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 32.77 लाख श्रमिकों एवं निराश्रित व्यक्तियों को भी एक-एक हजार रूपए के रूप में कुल 327.67 करोड़ रू0 का भुगतान किया जा चुका है। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा