आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से 11 हजार से अधिक लोग सम्पर्क में


प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 72 जनपदों में 1805 मामले एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 2444 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। आरोग्य सेतु ऐप का निरन्तर उपयोग करते हुए अलर्ट जनरेट होने पर सम्बंधित को कन्ट्रोल रूम से फोन किया जा रहा है। इस प्रकार अब तक 11 हजार से अधिक लोगों से फोन काॅल कर सम्पर्क किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 78,576 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 64,36,236 घरों में रह रहे 3,19,38,412 लोगों का सर्विलांस किया गया है। उन्होंने बताया कि होम क्वारेंटाइन किये गये प्रवासी मजदूरों एवं कामगारों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में आशा वर्कर्स जानकारी ले रही हैं। अभी तक 3,72,000 से अधिक लोगों के बारे में आशा वर्कर्स द्वारा जानकारी ली गई है, इनमें 414 ऐसे लोग पाये गये हैं जिनमें सांस लेने में समस्या, इन्फ्लुएन्जा आदि जैसे लक्षण मिले हैं जिन्हें उपचार के लिए हाॅस्पिटल भेजा जा रहा है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा