ग्वालियर में आग से एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत- 4 घायल


     मध्यप्रदेश के  ग्वालियर जिले में  एक  घर में लगी भीषण आग से एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत हो गयी  और - 4 घायल हो गए।  जब एक साथ गोयल परिवार के यहां सात शव पहुंचे तो हर आंख में आंसू थे और हर किसी के मुंह से केवल हे राम तूने यह क्या कर दिया शब्द ही निकल रहे थे। शहर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। शहर के इंदरगंज क्षेत्र में गोयल परिवार अपने तीनों भाईयों के साथ तीन मंजिल इमारत में रहते है। सुबह करीब 10 बजे दुकान और घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना रूप धारण कर लिया। आग को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन को एयरफोर्स की अग्निशमन गाड़ी की भी मदद लेनी पड़ी। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
        मृतकों में आराध्या (4 वर्ष), आर्यन  (10 वर्ष), शुभी गोयल (13 वर्ष), आरती गोयल  (37 वर्ष), शकुंतला (60 वर्ष), प्रियंका गोयल (33 वर्ष ) एवं मधु गोयल  (55 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। घर में एक दुकान थी, जिसमें काफी ऑयल पेंट रखा था। आग पेंट के संपर्क में आने के बाद इतनी तेजी से भड़क उठी कि यहां रह रहे लोगों को बचने का कोई मौका ही नहीं मिला।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा