लखनऊ में  खुले आधार नामांकन और अपडेशन केन्द्र


राजधानी लखनऊ में  खुले आधार नामांकन और आधार अपडेशन केंद्र शासन की अनुमति के बाद जिलाधिकारी ने राजधानी लखनऊ के आधार सेवा केन्द्र को शुरू किए जाने की इजाजत दे दी है। केन्द्र सुबह 09 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा।लॉकडॉउन शुरू होने के साथ ही विधानसभा मार्ग, रतन स्क्वायर स्थित आधार सेवा केन्द्र बंद हो गया था। बैंक और पोस्ट ऑफिस में चल रहे आधार नामांकन केन्द्र भी बंद हो गए थे। इसके बाद से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और छात्र आधार में नाम, पता, उम्र, मोबाइल नम्बर, फोटो अपडेट कराने को लेकर खासे परेशान थे। नया आधार बनाए जाने का काम भी बंद था। इधर लॉकडॉउन में ढील के साथ ही आधार सेवा केन्द्र को भी फिर से खोले जाने की इजाजत मिल गई है।
इन शर्तो व प्रतिबंधों के साथ खुलेगा केन्द्र
केन्द्र अधिकतम 33 फीसदी कर्मचारी रहेंगे। फेसकवर और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कर्मचारी आरोग्य एप डॉउनलोड करेंगे। कर्मचारियों का चिकित्सा बीमा कराया जाएगा। केन्द्र में आने -जाने वाले की थर्मल स्केनिंग होगी। पूरे केन्द्र को विसंक्रमित किया गया है। मशीनरी पर कीटाणुनाशक स्प्रे किया जाएगा। सेनिटाइजर्स की व्यवस्था, सामाजिक दूरी का पालन होगा। थूकना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा