महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव 21मई को

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीटों के चुनाव के लिए २१ मयी को मतदान की तिथि घोषित करते  हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ी राहत दी है। 
          मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी विधान मण्डल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।उनको पद पर बने रहने के लिए २७ मयी २०२० से पहले विधायक या एमएलसी बनना जरूरी है। राज्य में विधानसभा की कोई भी सीट रिक्त ‌नहीं है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी कल पत्र लिखकर चुनाव आयोग से विप सीटों पर चुनाव कराने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक के बाद दी चुनाव कराने की मंजूरी।
  श्री ठाकरे यदि २७ मयी २०२० तक किसी भी सदन सदस्य नहीं बन पाते तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता। क्योंकि मुख्यमंत्री अथवा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद छः माह में  दोनों में से किसी भी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य होता है


केन्द्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीटों के चुनाव के लिए २१ मयी को मतदान की तिथि घोषित करते  हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ी राहत दी है। 
          मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी विधान मण्डल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।उनको पद पर बने रहने के लिए २७ मयी २०२० से पहले विधायक या एमएलसी बनना जरूरी है। राज्य में विधानसभा की कोई भी सीट रिक्त ‌नहीं है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी कल पत्र लिखकर चुनाव आयोग से विप सीटों पर चुनाव कराने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक के बाद दी चुनाव कराने की मंजूरी।
  श्री ठाकरे यदि २७ मयी २०२० तक किसी भी सदन सदस्य नहीं बन पाते तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता। क्योंकि मुख्यमंत्री अथवा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद छः माह में  दोनों में से किसी भी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य होता है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा