प्रदेश में 2636 लोग हुए कोरोना मुक्त


प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश के 72 जनपदों में 1763 मामले एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 2636 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कल 512 पूल टेस्ट किये गये जिसमेें 46 पूल पाॅजीटिव पाये गये। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से काॅल किया जा रहा है। अब तक कुल 17,447 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी है। इनमें 109 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 18 लोग कोविड-19 पाॅजीटिव पाये गये हैं, जिनमें से 04 लोग उपचारित होकर घर चले गये। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रदेशों से आ रहे प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों के घर आशा वर्कर्स जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रही हैं यदि उनमें किसी प्रकार का कोई लक्षण है तो उन्हें हाॅस्पिटल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 4,11,770 लोगों से सम्पर्क किया गया जिनमें 466 लोगों में कोविड-19 से सम्बंधित लक्षण पाये गये। उन्होंने बताया कि ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 79,825 निगरानी समिति के माध्यम से 65,05,876 घरों में रह रहे 3,23,09,498 लोगों से सम्पर्क किया गया है।  

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा