प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के लिए भेजे एक लाख मास्क


प्रियंका गांधी ने लखनऊ में एक लाख मास्क भेजे: कल से जरुरतमंदों को वितरित किए जायेंगे। कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश के 17 जिलों में चलाया जा रहा है रसोई घर: अब तक 47 लाख लोगों को पहुंचाया जा चुका है राशन और खाना  लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार के अनुसार श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भिजवाए हैं। इसके पहले प्रियंका गांधी ने कई जिलों में राशन व लोगों को दवाएं भिजवा चुकीं हैं। ये मास्क आज लखनऊ पहुंच गए हैं, कल से कांग्रेस के सिपाही इसका वितरण करेंगे।  प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। उनकी देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम लोगों की मदद हो रही है। ललन कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है। प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख अपने प्रवासी मजदूरों और जरूरतमन्दों की भी मदद की गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा सभी प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किए जाने कि मजदूरों का रेलवे किराया कांग्रेस पार्टी अदा करेगी, के परिप्रेक्ष्य में उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी कार्य कर रही है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा