वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 16,44,39,572 रूपए का शमन शुल्क की वसूली


अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना  ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लाॅक डाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 40,285 लोगों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 34,27,203 वाहनों  की सघन चेकिंग में 37,568 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 16,44,39,572 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 2,17,386 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 766 लोगों के खिलाफ 601 एफ.आई.आर. दर्ज करते हुए 278 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 449 हाॅटस्पाॅट क्षेत्र के 294 थानान्तर्गत 8,34,748 मकान चिन्हित किये गये। इनमें 47,29,094 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव पाये गये लोगों की संख्या 1978 है। हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में 23,688 वाहनों का चालान करते हुए 1469 वाहन जब्त किये गये। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 822 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है। अब तक ट्वीटर के 38, फेसबुक के 37, टिकटाॅक के 47 तथा व्हाटसऐप के 01 एकाउण्ट कुल 123 एकाउण्ट्स को ब्लाॅक किया जा चुका है। अभी तक कुल 31 एफ.आई.आर. पंजीकृत करायी गयी हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा

ब्राह्मण वंशावली