छुट्टा गोवंश के रख-रखाव हेतु 15 करोड़ रूपये अवमुक्त


     

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के छुट्टा गोवंश के रख-रखाव हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में तृतीय किश्त के रूप में 15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का व्यय गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, संचालन व संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु किया जायेगा।

पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। आदेश में 

कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आवंटन/हस्तान्तरण जनपदों को नियमानुसार उनके द्वारा प्राप्त मांग के अनुरूप सुसंगत दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा तथा आवंटित धनराशि का उपयोग अधिकतम 30 रूपये (रू0 तीस मात्र) प्रतिदिन प्रति गोवंश की दर से किया जायेगा

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा