जब बाराबंकी के डीएम एसपी ने की धान की रोपाई

 बाराबंकी के एक गांव में अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला यहां पानी से लबालब भरे खेत में घुस कर डीएम और एसपी धान की रोपाई करते दिखाई दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ पूरा प्रशासनिक अमला धान की रोपाई करते नज़र आये। यह प्रशानिक अमला इधर से गुजर रहा था कि खेत में काम कर रही महिलाओं को देख कर खुद मैदान में उतर आये और धान की रोपाई करने लगे।बाराबंकी में आज हमेशा से एसी कमरे के आफिस में रहने वाले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कीचड़ भरे खेत में धान की रोपाई करते नज़र आये। जिलाधिकारी के साथ पुलिस और प्रशासन का पूरा अमला धान की रोपाई करता नज़र आया। दरअसल यह मामला बाराबंकी के तहसील फतेहपुर के गाँव टाडपुर तुरकौली का है और यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थी तभी जिलाधिकारी और एसपी इस रास्ते से गुजर रहे थे और उनकी नज़र खेत में धान लगा रही महिलाओं पर पड़ी फिर पूरा प्रशानिक अमला रुक गया और जिले के यह आला अधिकारी भी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए धान की रोपाई करने लगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा