15 जनवरी, 2021 तक एक लाख मैट्रिक टन मक्का खरीद का लक्ष्य

   
 
      उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार प्रदेश में 1850 रूपये प्रति कुंन्तल की दर से मक्का खरीद की जा रही है। मक्का खरीद 17 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है तथा 15 जनवरी, 2021 तक होगी। मक्का की खरीद जनपद अलीगढ़, फिरोजाबाद, कन्नौज, एटा, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं, बहराइच, फर्रूखाबाद, इटावा, हरदोई, कानपुर नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, गोण्डा, बलिया, बुलन्दशहर, ललितपुर, श्रावस्ती, देवरिया, सोनभद्र एवं हापुड़ में की जा रही है। यह जानकारी खाद्य एवं रसद विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती वीना कुमारी ने दी।
      प्रमुख सचिव ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत एक लाख मीट्रिक टन मक्का खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में खोले गए मक्का क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 9.20 मी0टन मक्का किसानों से सीधे क्रय किया गया।
      उल्लेखनीय है कि मक्का क्रय केन्द्रों पर मक्का की बिक्री हेतु किसान को खाद्य विभाग के पोर्टल ूूूण्बिेण्नचण्हवअण्पद पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। यह पंजीकरण किसान द्वारा स्वयं या जनसूचना केन्द्र के माध्यम से कराया जा सकता है। किसान मक्का क्रय से सम्बन्धित शिकायतें या सुझाव टोल फ्री नं0-18001800150 पर दर्ज कर सकते हैं


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा