गत् वर्ष के सापेक्ष अब तक किसानों से लगभग 10 गुना से ज्यादा धान की खरीद


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत गत् वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष अब तक किसानों से लगभग 10 गुना से ज्यादा धान की खरीद सुनिश्चित की गयी है। गत् वर्ष इस अवधि में 55.42 मी0टन धान की खरीद की गयी थी, जबकि इस वर्ष अब तक 657.14 मी0टन धान क्रय किया जा चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रेड-ए के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 1888/- प्रति कुंतल और सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 1868/- प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।  
     यह जानकारी खाद्य आयुक्त, श्री मनीष चैहान ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गत् 01 अक्टूबर से किसानों से धान की खरीद प्रारम्भ की गयी है। प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष 4000 धान क्रय केन्द्र स्वीकृत किये गये हैं। खाद्य विभाग के 1200, पीसीएफ के 1350, यू0पी0 एग्रो के 70, यू0पी0एस0एफ0 के 160, यू0पी0पी0सी0यू0 के 500, एस0एफ0सी0 के 150, क0क0नि0 के 60, एन0सी0सी0एफ0 के 140, नैफेड के 100, मण्डी परिषद के 150 तथा भा0खा0नि0 के 120 क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद की जा रही है।
     उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जनपदों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि 72 घण्टे के भीतर प्रत्येक किसान के खाते में धनराशि हस्तांतरित कर दी जाये। इसके साथ ही प्रत्येक धान क्रय केन्द्र पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना सुनिश्चित करते हुये कोविड प्रोटोकाल का अक्षरशः पालन भी सुनिश्चित किया जाये।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा