गन्ना किसानों को 3500 करोड़ रुपए का सीधा भुगतान करेगी सरकार

सरकार ने उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का सीधे भुगतान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने 3500 करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर किया है। किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बताया कि यह धनराशि चीनी मिल मालिकों को देने के बजाय सीधे किसानों के खाते में डाली जाएगी।

  उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के पांच करोड़ गन्ना किसानों एवं खेतिहर मजदूरों को सीधे लाभ मिलेगा।  यदि ऐसा होता तो प्रदेश के गन्ना इतिहास में यह एक ऐतिहासिक निर्णय होगा। ज्ञातव्य है कि प्रदेश सरकार अब तक अरबों रुपए गन्ना किसानों के भुगतान लिए दे‌ चुकी है मगर यह सहायता राशि सीधे गन्ना किसानों को न देकर चली मिल मालिकों को देती रही है जो कि मिल प्रबंधन किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने के बजाय अन्य मदों में खर्च करता रहा है। और गान्ना किसानों का बकाया बढ़ता जा रहा है।  गन्ना किसानों के हित में यह बहुत बड़ा फैसला है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा